हवाईजहाज में भूत से जुड़ा यह किस्सा जान आप भी रह जाएंगे हैरान!

By: Ankur Tue, 15 Feb 2022 8:04:42

हवाईजहाज में भूत से जुड़ा यह किस्सा जान आप भी रह जाएंगे हैरान!

21वीं सदी का जमाना हैं जहां लोग विज्ञान और तकनिकी पर विश्वास करते हैं। लेकिन इस बीच अभी भी कई किस्से ऐसे सामने आते हैं जिनमें भूतों का जिक्र होता है। कुछ लोग इसे मिथ्या मानते हैं तो कुछ लोग सच। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसा अनोखा किस्सा बताने जा रहे हैं जो सभी को हैरान कर देगा और डर भी लगने लगेगा। यह हादसा एक हवाईजहाज में क्रू मेंबर की महिला के साथ हुआ। इस क्रू मेंबर ने अपने इस अजीबोगरीब अनुभव को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। केबिन क्रू मेंबर ने बताया कि जिस महिला का शव हवाई जहाज में रखा था उस महिला के भूत ने मुझे चाय बनाने के लिए कहा।

क्रू मेंबर के अनुसार, उस महिला ने उससे बात की और अपने पति के लिए चाय बनाने का आर्डर दिया जो उसी हवाई जहाज में यात्रा कर रहा था। केबिन क्रू ने आगे बताते हुए कहा कि उस महिला ने दूध और चीनी मिलाकर ग्रीन टी बनाने के लिए कहा। मगर, जिस तरीके से उसने चाय बनाने के लिए कहा उससे वो काफी हैरान हुई, लेकिन वो उस महिला भूत को मना नहीं कर पाई। उस महिला भूत ने कहा कि मेरे पति इसी हवाई जहाज में हैं और वो सो रहे हैं। जब वो जग जाएं तो उनको ये चाय दे दें। उस महिला भूत ने क्रू सदस्य से अपने लिए कंबल भी मांगा।

जब वो व्यक्ति उठा तो क्रू सदस्य ने उसको चाय दी और कहा कि आपकी पत्नी ने मुझे ये चाय आपको देने को कहा है। ऐसा सुनते ही उस व्यक्ति के होश उड़ गए। दरअसल उसकी पत्नी एक हफ्ते पहले ही मर गई थी और अभी उसकी लाश हवाई जहाज के कार्गो में रखी हुई थी। क्रू सदस्य ने बताया कि आपकी पत्नी पीछे वाली सीट पर बैठी थीं। पहले तो व्यक्ति को विश्वास नहीं हुआ, लेकिन जिस तरह से चाय बनाई गई थी। वैसी चाय सिर्फ उसकी पत्नी ही बना सकती थी, क्योंकि उसे पता था कि ये चाय उसे बहुत पसंद है। इस घटना को जिसने भी सुना हैरान रह गया। कई लोग तो डरने की बजाय उस महिला का अपने पति के प्रति प्यार और केयर देखकर भावुक हो गए।

ये भी पढ़े :

# 9 साल का यह बच्चा जीता हैं लग्जरी लाइफस्टाइल, बन चुका हैं अरबपति, इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन फॉलोवर

# मां के जज्बे को सलाम! नवजात को लेकर पेट में लगे टांके के साथ परीक्षा देने पहुंची महिला

# इंदौर : मां-बाप की मौत के बाद चाचा ने बनाया 13 साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार, लावारिस मिली थी घूमते

# राजस्थान : REET जांच को लेकर सड़क पर घमासान, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उखाड़े बैरिकेड्स

# श्वेता तिवारी ने फ्लॉन्ट किए बॉडी कर्व्स, ब्लैक ट्रांसपेरेंट गाउन में शेयर की हॉट तस्वीरें

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com